8 दिवसीय दिव्य नेपाल दर्शन यात्रा

Tour Itinerary

Day 1: हल्द्वानी से प्रातः 8:30 बजे हमारे कार्यालय कुसुमखेड़ा से बस द्वारा नेपाल को प्रस्थान, हवाईयात्रा द्वारा काठमांडू को प्रस्थान, काठमांडू पहुँच कर होटल में विश्राम, सायंकालीन बाजार भ्रमण, रात्रि विश्राम काठमांडू में |

Meal: Evening Tea, Night Dinner.

Day 2: प्रातः 7 बजे काठमांडू श्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन एवं 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम, उन्मत्त भैरव मंदिर दर्शन, वासुकी नाग मंदिर, 84 शिवलिंग मंदिर दर्शन, कलकी मंदिर दर्शन एवम पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़े हुए अन्य मंदिर दर्शन।

11 बजे से काठमांडू में शक्तिपीठ गुह्येश्वरी देवी मंदिर दर्शन, स्वयंभू बौद्ध मंदिर, बूढ़ा नीलकंठ जलनारायण मंदिर दर्शन, चंद्रगिरी पर्वत पर उड़न खटोला द्वारा यात्रा कर भालेश्वर भगवान के दर्शन एवं बाजार भ्रमण, सायंकालीन आरती दर्शन, रात्री विश्राम काठमांडू |

Meal: Morning Tea & Breakfast, Evening Tea, Night Dinner.

Day 3: प्रातः 8 बजे हवाईयात्रा द्वारा काठमांडू से पोखरा को प्रस्थान, पोखरा पहुँच कर पोखरा में विंध्यवासिनी देवी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, पाताल छागो डेविस वाटर फॉल, बाराही देवी मंदिर, फेवा झील, लेकसाइड बाजार भ्रमण। रात्री विश्राम पोखरा में

Meal: Morning Tea & Breakfast, Evening Tea, Night Dinner.

Day 4: मुक्तिनाथ यात्रा – प्रातः पोखरा से मस्ताङ भ्रमण आरामदायक स्कॉर्पियो कार द्वारा, जिसमें सुंदर हिमालय की वादियों का दृश्यावलोकन, मार्फा गांव का भ्रमण, जेरी गली, सेब के बगीचे, कागबेनी शालीग्राम स्थल दर्शन, गंडकी नदी दर्शन एवम शालीग्राम चयन। रात्री विश्राम जोमसोम |

Meal: Morning Tea & Breakfast, Evening Tea, Night Dinner.

Day 5: जोमसोम से मुक्तिनाथ मंदिर, गलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन एवम रूपसे झरना भ्रमण मुक्तिनाथ 12300 फिट की ऊंचाई पर भगवान विष्णु मंदिर दर्शन, 108 प्राकृतिक जल धाराओं का मार्जन, ज्वाला देवी एवम बुद्ध मंदिर भ्रमण,  मस्तांग घाटी के अदभुत नजारों का भ्रमण कर वापस पोखरा, रात्री विश्राम पोखरा में |

Meal: Morning Tea & Breakfast, Evening Tea, Night Dinner.

Day 6: पोखरा में पूरा दिन आराम |

Meal: Morning Tea & Breakfast, Evening Tea, Night Dinner.

Day 7: प्रातः 8 बजे पोखरा से नेपालगंज प्रस्थान हवाईयात्रा द्वारा, नेपालगंज से हल्द्वानी वापसी करते हुए यात्रा की असीमित आनंददायी यादों के साथ यात्रा समाप्त |

Meal: Morning Tea & Breakfast 

(किराये में 3 हवाई यात्रा, ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, चाय, नाश्ता, भोजन, 2 लोगों हेतु एक अटैच होटल रूम, चंद्रगिरी भ्रमण हेतु उड़न खटोला का किराया, काठमांडू एवम पोखरा की साइटसीन छोटी गाड़ियों द्वारा, पोखरा से मुक्तिनाथ की आरामदायक स्कॉर्पियो कार द्वारा यात्रा, मुक्तिनाथ यात्रा हेतु अन्नपूर्णा सर्किट का परमिट का शुल्क, एअरपोर्ट से होटल लाने ले जाने हेतु ट्रांसपोर्ट, गाइड शुल्क सम्मिलित है)

  1. पर्यटक स्थल का प्रवेश शुल्क
  2. पानी का बोतल, ऊपर दिए गए ऑप्शन से अतिरिक्त चाय, लंच और डिनर
  3. बाजार भ्रमण, पूजा अर्चन का खर्च
  4. उपरोक्त लिखित सुविधाओं के अतिरिक्त सुविधाओं का खर्च यात्री स्वयं वहन करेंगे |
  5. 12 साल तक के बच्चे का किराया 25500 रुपए लगेगा एवं उससे ऊपर के बच्चों का पूरा किराया लगेगा |
  6. यात्री द्वारा किसी भी स्तिथि में बुकिंग निरस्त करने पर कुल किराये का 75% देय होगा          
  1. अपने साथ अपना आधार कार्ड(original) एवं एक पासपोर्ट साइज़ फोटो साथ लेकर चले |
  2. टूर बुकिंग 1 नवंबर तक अवश्य करवा लें |
  3. अपने साथ 1 जोड़ी गरम कपड़े जरूर साथ में लेकर आयें |
  4. नेपाल में भारतीय रुपये के बड़े नोट सभी जगह नहीं चलते एसलिए 100 रुपये के नोट साथ में लेकर चलें|
  5. फ्लाइट के विलंब या कैन्सल होने की दशा में कार्यक्रम में फेरबदल भी किया जा सकता है
  6. अस्वस्थ यात्री, संक्रामक रोगी और शराब का सेवन कर उत्पात मचाने वाले यात्री को यात्रा से प्रथक करने का अधिकार शास्त्री तीर्थ यात्रा का होगा |
  7. यात्री द्वारा किसी भी कारणवश बुकिंग निरस्त करने पर कुल किराये का 75% देय होगा |
  8. यह यात्रा आपको शहर की दुनिया से दूर और आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति हेतु कारवाई जा रही है अतः अपने साथ स्नेह, प्रेम और सहयोग का भाव साथ में लेकर चलें |    

Contact Us